मसाला डोसा रेसिपी-Masala Dosa Recipe In Hindi

 

इस लेख में हम आपको मसाला डोसा रेसिपी को बनाने की विधि को बताएँगे। डोसा दक्षिणी भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है,जिसे दक्षिणी भारत के अलावा और भी बहुत सी जगहों पर बहुत ही चाव से खाया जाता है, इस लेक में हम आपको मसाला डोसा रेसिपी के बारे में स्टेप बाए स्टेप बताएँगे की कैसे सही डोसा बैटर बनाया जाता है। डोसा दक्षिणी भारत में उतना ही लोकप्रिय है जितना की इडली चावल उड़द के दाल से बने कुरकुरे और पतले पैनकेक। जहा पहले के वक़्त में लोहे के तवे का उपयोग करके डोसा बनाया जाता था वही आज के समय में नॉन स्टिक तवे ने दोसे को बनाने का काम बहुत ही आसान कर दिया है.
डोसा रेसिपी-Dosa Recipe In Hindi

मसाला  डोसा बनाने के लिए सामग्री 

                      Read More- खमन ढोकला रेसिपी
                        

  • 2 कप (हल्के उबले हुए) चावल
  • 1/2 कप धुली उड़द
  • 1/2 टी स्पून मेथी दाना
  • 2 टी स्पून नमक
  • डोसा पकाने के लिए तेल
  • मसाला बनाने के लिए:
  • 500 ग्राम उबालकर, टुकड़ों में कटे हुए आलू
  • 1 1/2 कप प्याज , कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 6-7 कढ़ीपत्ता
  • 2 टी स्पून नमक
  • 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 कप पानी

मसाला डोसा बनाने की पूरी विधि 

1.चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें , दाल और मेथी दाने को दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे या फिर पूरी रात ​के लिए भिगोएं। मौसम के अनुसार।
2.
दाल को स्मूद पीस लें। इसके बाद चावल को पीसकर बैटर तैयार कर लें।
3.
इसमें नमक और पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लें। इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें या मौसम के अनुसार थोड़ा स्पन्जी होने दें।
4.
अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा पानी डाल लें। तवा गर्म करने और ब्रुश की मदद से उस पर तेल लगाएं। जब यह पूरी तरह गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ा पानी छिड़के और तुरंत इस पर बैटर डालकर फैलाएं, इसे गोलाकार दें।
5.
इसे बहुत तेजी से करे इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूर है।
6.
डोसे को फैलाने के बाद आंच को धीमा कर दें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें ताकि डोसा अच्छे से सिक सके।
7.
जब किनारे हल्के ब्राउन होने लगे तो पतली करछी से डोसे को हटाएं। डोसे के बीच में स्टफिंग रखें और उसे फोल्ड कर दें।
8.
चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।

मसाला फीलिंग बनाने के लिए:

1.
पैन गर्म करें और इसमें सरसों के दान, प्याज, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें और तेज आंच पर भूनें तब तक भूने जब तक प्याज ट्रांसपेरेंट न हो जाए।
2.
इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे मिक्स करें, आलू डालने से पहले।
3.
आलूओं को अच्छे से मिक्स करे और इसमें थोड़ा पानी डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।

Cooking Time
तयारी का समय         पकाने का समय      कुल समय       कितने लोगो के लिए    10 मिनट                  45 मिनट             55 मिनट                   2

FAQ

Que ; दौसा के साथ क्या खाया जाता है?Ans ; डोसा एक मशहूर दक्षिण भारतीय व्यंजन (साउथ इन्डियन रेसिपी) है जो चावल और उड़द की दाल से बनता है और नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ परोसा जाता है।

Que ; दोसा में क्या क्या पाया जाता है?Ans ; 
  • प्रोटीनः डोसे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. ...
  • कार्बोहाइड्रेटः डोसा एक ऐसी डिश है जिसे दाल और चावल से बनाया जाता है. ...
  • लो कैलरीः अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो डोसे का सेवन करें, डोसे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.

Que ; दोसा कितने प्रकार की होती हैं?
Ans ; डोसा कई तरीके के बनाये जाते है, जैसे सादा डोसा , मसाला डोसा, पेपर डोसा और पनीर डोसा इत्यादि. डोसा और सांबर आप अपने लन्च या डिनर किसी भी खाने या छुट्टी के दिन के नाश्ता में कभी बना कर खा सकते हैं, ये आपको हमेशा पसन्द आयेंगे.




No comments

Powered by Blogger.